अपराध

मुजफ्फरपुर में पुलिस एनकाउंटर में वैशाली का शातिर अपराधी अमित सिंह घायल

R
Rajesh Kumar Singh
3 मिनट पढ़ें 91 पठन
मुजफ्फरपुर में पुलिस एनकाउंटर में वैशाली का शातिर अपराधी अमित सिंह घायल

वाहन जांच के दौरान मुशहरी क्षेत्र में घिरने पर अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस ने भी दिया जवाब

मुजफ्फरपुर (एनएसबी)। मुशहरी थाना क्षेत्र में बुधवार की तड़के वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने पर पुलिस द्वारा की गई जबाबी कार्रवाई में एक शातिर अपराधी के घायल हो जाने तथा उसके एक साथी का मौके से फरार हो जाने की खबर सामने आई है। घायल अपराधी की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र निवासी कुख्यात अपराधी अमित सिंह के रूप में हुई है। एसएसपी कार्यालय से जारी प्रेस सुचना के अनुसार बुधवार तड़के लगभग 2:30 बजे पुलिस टीम द्वारा भटौलिया बांध पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का संकेत दिया। लेकिन रुकने के वजाय पुलिस को देखकर दोनों बाइक की रफ्तार तेज कर भागने लगे। दोनों युवकों को भागते देख शंका होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान अपराधियों की तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर गई। इसके बाद दोनों अपराधियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पहले आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन दोनों अपराधी पुलिस पर लगातार फायरिंग करते रहे, जिससे पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आत्मरक्षा और नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की।

इस जबाबी कारवाई के दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी औऱ वह घायल हो गया। वही पुलिस ने घायल अपराधी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। इस दोतरफा फायरिंग में पुलिस की गोली से घायल हुए अपराधी की पहचान वैशाली जिले का शातिर अपराधी अमित कुमार सिंह के रूप में की गई है। अमित सिंह को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं फरार दूसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल से एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल, पांच खोखा, एक मोटरसाइकिल और एक जोड़ी चप्पल बरामद की है। पुलिस के अनुसार घायल अमित सिंह मुशहरी थाना कांड संख्या 206/26 के तहत जमीन कारोबारी अमित रंजन उर्फ़ प्रभात कुमार मिश्र की मई महीने में गोली मारकर हुई हत्या के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ वैशाली जिले के महुआ थाना में हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और रंगदारी समेत कुल चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। वही पुलिस ने अवैध हथियार बरामदगी के संबंध में मुशहरी थाना में एक अलग प्राथमिकी भी दर्ज की है। घटना कि जानकारी मिलते हीं एसएसपी काँतेश कुमार मिश्रा औऱ ग्रामीण एसपी राजेश सिँह प्रभाकर ने घटनास्थल का निरिक्षण करते हुए इस मामले में आगे कि कार्रवाई का निर्देश दिया है।

साझा करें:

अगला पढ़ें

Read Next

सभी देखें →

टिप्पणियाँ

टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।