अपराध

ट्राइबर कार से 120 बोतल किंगफिशर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

R
Rajesh Kumar Singh
1 मिनट पढ़ें 42 पठन
ट्राइबर कार से 120 बोतल किंगफिशर शराब बरामद, दो गिरफ्तार
ट्राइबर कार से 120 बोतल किंगफिशर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

सासाराम। शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक ट्राइबर कार से 500 एमएल की 120 बोतल किंगफिशर शराब बरामद की है। बरामद शराब पांच कार्टन में रखी हुई थी।

कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मिश्रीपुर निवासी स्वर्गीय उमेश पासवान के पुत्र बंटी पासवान एवं सुम्भा निवासी पूर्णवासी सिंह के पुत्र नंदजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। शराब के परिवहन में प्रयुक्त ट्राइबर कार को भी जब्त कर लिया गया है। उत्पाद अवर निरीक्षक सुशील कुमार तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी हुयी है जिसमें सहायक अवर निरीक्षक दीपक चौधरी, संतोष कुमार, सहित कई लोग शामिल थे। 

इस संबंध में सहायक उत्पाद आयुक्त तारिक महमूद ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि शराबबंदी कानून के तहत दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम शराब के स्रोत और इसके संभावित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

साझा करें:

अगला पढ़ें

Read Next

सभी देखें →

टिप्पणियाँ

टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।