आयुष्मान भारत योजना की व्हाट्सएप पर मिलेगी जानकारी, घर बैठे बनाएं कार्ड
लाभार्थियों को अब सरकारी दफ्तरों या वसुधा केंद्रों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं
मुजफ्फरपुर (एनएसबी)। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को अब सरकारी दफ्तरों या वसुधा केंद्रों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। केंद्र सरकार ने योजना से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाओं को सीधे व्हाट्सएप पर उपलब्ध करा दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने 'आयुष्मान सारथी' नाम से आधिकारिक व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू किया है।
इसके माध्यम से लाभार्थी 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन अपने मोबाइल से योजना की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। मुजफ्फरपुर जिले के लाखों लाभार्थियों के लिए यह डिजिटल सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी। अब ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने, पात्रता जांचने, अस्पताल की जानकारी लेने या शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। व्हाट्सएप के माध्यम से यह सभी सेवाएं कुछ ही मिनटों में उपलब्ध होंगी।
इस नई डिजिटल पहल की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए डीपीसी (जिला कार्यक्रम समन्वयक) विमला कुमारी ने बताया कि मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों के लाभार्थियों के लिए 'आयुष्मान सारथी' चैटबॉट एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। इसे सीधे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सिस्टम के साथ सुरक्षित आधारित तकनीक के जरिए जोड़ा गया है। इससे लाभार्थियों को रियल-टाइम जानकारी और सेवाएं मिलेंगी। हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण इलाकों का अंतिम व्यक्ति भी बिना किसी बिचौलिए या परेशानी के घर बैठे अपनी पात्रता जांच सके, नया कार्ड बना सके और नजदीकी अस्पतालों की सूची देख सके। इस तकनीक से पारदर्शिता बढ़ेगी और धांधली की शिकायतें खत्म होंगी।
वही इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारियो ने कहा कि 'आयुष्मान सारथी' डिजिटल तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और जन केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह प्लेटफॉर्म लाभार्थियों के फीडबैक, शिकायतों और सेवा उपयोग से जुड़े आंकड़ों के आधार पर जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार करने में भी मदद करेगा। बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी अपने मोबाइल में 91 7290823838 नंबर सेव कर व्हाट्सएप पर 'हाय' (Hi) लिखकर संदेश भेज सकते हैं। इसके बाद चैटबॉट स्वतः सक्रिय हो जाएगा और उपलब्ध सेवाओं की सूची (मेनू) सामने आ जाएगी। वहीं लाभार्थी अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प चुनकर संबंधित सेवा का लाभ ले सकते हैं। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है और पूरी तरह सुरक्षित प्रणाली पर कार्य करती है।
अगला पढ़ें
Read Next
नीट का फर्जी प्रश्नपत्र बेचकर लाखों की ठगी करने वाले साइबर फ़्रॉड गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
Rajesh Kumar Singh · 14 जून
किसी भी ज्ञान को पाठ्यक्रम में शामिल करने से पूर्व उसकी वैज्ञानिक एवं अकादमिक समीक्षा आवश्यक : डॉ शांतनु राय
Rajesh Kumar Singh · 14 जून
सूर्यघर योजना से बिहार के हर घर में 20 वर्षों तक मुफ्त बिजली : सम्राट
Rajesh Kumar Singh · 14 जून
कमिश्नर ऑफिस के पेशकार को 1.70 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा-2
Rajesh Kumar Singh · 21 अप्रैल