अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
R
Rajesh Kumar Singh मुजफ्फरपुर(एनएस बी)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को नारायण सेवा स्थली, सरैया स्थित एक निजी सभागार में किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक परिवर्तन, कैरियर गाइडेंस, सामाजिक सुरक्षा एवं शारीरिक स्वच्छता पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन पारु विधायक शंकर प्रसाद यादव ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए युवा को महिलाओं के प्रति आदर भाव तथा सही दृष्टिकोण रखने पर जोर दिया। विषय विशेषज्ञ के रूप में चांदनी समर ने किशोरावस्था में होने वाले सभी परिवर्तनों पर विस्तार से चर्चा की। शारीरिक स्वच्छता विशेषकर माहवारी के समय में होने वाली दिक्कतों और भ्रांतियों पर चर्चा की। विषय विशेषज्ञ गोपाल फलक ने सामाजिक सुरक्षा के तहत पोक्सो एक्ट, बाल अधिकार संरक्षण और जीवन कौशल पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, मुजफ्फरपुर ने कौशल विकास योजना, स्डूडेंट क्रेडिट कार्ड एवं युवाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता, लेखिका व अभिनेत्री डॉक्टर जाह्नवी ने लड़कीयों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। यंगेस्ट सीईओ, लेखक व शार्ट टैंक इंडिया फाइनलिस्ट सूर्यांश ने अपने जीवन संघर्ष, चुनौती और प्रेरक तथ्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर मंजू भारती अतिथि के रूप में समाजसेवी भूपाल भारती, कुमारी नीलू, संतोष कुमार,चीका फाउंडेशन के निदेशक, पूर्व जिला परिषद इंदू राय, रेखा कुमारी, नीरज कुमार,धीरज कुमार, विशाल कुमार, प्रमोद कुमार अंजलि कुमारी, संजीत मेहरा उपस्थित थे। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ देकर कर संस्था के संस्थापक रामबाबू साह ने सम्मानित किया। संस्था के बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाव नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही सिद्धहस्त कलाकार राज किशोर सिंह और आशुतोष कुमार द्वारा बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति की गई। संस्था के सचिव रूपक कुमार द्वारा मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
अगला पढ़ें
Read Next
आयुष्मान भारत योजना की व्हाट्सएप पर मिलेगी जानकारी, घर बैठे बनाएं कार्ड
Rajesh Kumar Singh · 6 जुल॰
नीट का फर्जी प्रश्नपत्र बेचकर लाखों की ठगी करने वाले साइबर फ़्रॉड गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
Rajesh Kumar Singh · 14 जून
किसी भी ज्ञान को पाठ्यक्रम में शामिल करने से पूर्व उसकी वैज्ञानिक एवं अकादमिक समीक्षा आवश्यक : डॉ शांतनु राय
Rajesh Kumar Singh · 14 जून
सूर्यघर योजना से बिहार के हर घर में 20 वर्षों तक मुफ्त बिजली : सम्राट
Rajesh Kumar Singh · 14 जून