राष्ट्रीय

आरा-सासाराम एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शीघ्र होगा शुरू

R
Rajesh Kumar Singh
2 मिनट पढ़ें 115 पठन
एनएच के लिए अधिगृहित भूमि पर लगी फसल 5 अप्रैल तक काटने की हिदायत
पीरो (एनएसबी)। आरा-सासाराम एनएच 119 ए के पैकेज एक के लिए किये जा रहे भू अर्जन कार्य को गति देने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी पीरो ने भूमि सुधार समाहर्ता पीरो, प्रखंड विकास पदाधिकारी तरारी व अन्य पदाधिकारियों  के साथ अर्जित स्थल का निरीक्षण किया।

गेहूं काटने के बाद आगे कोई फसल नहीं लगाने की हिदायत
 निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि तमाम किसान जिनको पूर्व में इस आशय की जानकारी दे दी गई थी कि किसी भी स्थिति में भू अर्जित जमीन पर फसल नहीं लगाएंगे, खेती नहीं करेंगे, वहां किसानों ने गेहूं, चना इत्यादि की फसल लगाई हुई है। इस संबंध में उपस्थित किसानों को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया की गेहूं करीब पकने की स्थिति में है। सभी किसान 1 अप्रैल से लेकर के 5 अप्रैल तक अपना अपना गेहूं काट लेंगे, जिससे कि एन एच का काम तेजी से किया जा सके। 

मुआवजा लेने के लिए किसानों का आखिरी मौका
कई किसानों का भुगतान प्रक्रियाधीन है और कई किसानों ने अभी तक अपने कागजात जानबूझकर नहीं दिए हैं। जिन किसानों ने अभी तक अपने कागजात जानबूझकर नहीं दिए उन्हें आखिरी मौका दिया जा रहा है। यदि वह अगले 5 दिन में अपना कागजात नहीं देते देते हैं अथवा अपने से संबंधित सभी संबंधितों का अनापत्ति अथवा अन्य जरूरी कागजात उपलब्ध कराने में विफल रहते हैं तो यह माना जाएगा कि उनको भू अर्जन में दी जाने वाली राशि से कोई ज्यादा सरोकार नहीं है और फिर उस पर काम करना प्रशासन के लिए बाध्यता होगी और एन एच बनाने का कार्य तेजी से किया जाएगा। एसडीएम ने अधिगृहित भूमि पर लगी फसल हरहाल में 5 अप्रैल तक काट लेने की हिदायत संबंधित किसानों को दी है।

साझा करें:

अगला पढ़ें

Read Next

सभी देखें →

टिप्पणियाँ

टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।