राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने अगले पांच वर्षो में एक करोड़ नोकरी व रोजगार देने का किया वादा

R
Rajesh Kumar Singh
3 मिनट पढ़ें 123 पठन
मुख्यमंत्री ने अगले पांच वर्षो में एक करोड़ नोकरी व रोजगार देने का किया वादा
समृद्धि यात्रा के दौरान  84 योजना का शिलान्यास एवं 129 योजना का किया उद्घाटन

 लाल बहादुर  की रिपोर्ट

सुपौल ।  समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मंगलवार को सुपौल के निर्मली पहुंचे जहां उन्होंने 435 करोड़ की लागत से 84 योजना का शिलान्यास एवं 135 करोड़ की लागत से 129 योजना का उद्घाटन किया एवं विकासात्मक योजनाओं का समीक्षा भी किया गया । मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव मंच पर पूर्व से ही मौजूद थे वही मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं मंत्री विजय चौधरी मौजूद थे । 

वहीं जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने कहा कि 24 नवंबर 2005 को हमारी सरकार बनी थी उससे पहले जो सरकारें थी उसमें बुरा हाल था शाम के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे । पढ़ाई इलाज का व्यवस्था नहीं था । अब डर का माहौल खत्म हुआ है । हमने कब्रिस्तान घेराबंदी, बड़ी संख्या में स्कूल कॉलेज अस्पताल खोले, स्कूलों में बीपीएससी के द्वारा शिक्षकों की बहाली, नियोजित शिक्षकों को परीक्षा पास करने के लिए पांच मौका दिया । आगे 45000 नए शिक्षकों की बहाली होगी । छह मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या बढ़ाई गई है मुफ्त में बिजली देने का काम किया जा रहा है । सात निश्चय टू के तहत स्वच्छ शहर विकसित शहर सोलर लाइट आदि कार्य किया जा रहा है । 

बिहार के विकास में केन्द्र का बताया भरपूर सहयोग, प्रधानमंत्री को मंच से किया नमन
उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में एक करोड़ नौकरी व रोजगार दी जाएगी । कहा बिहार के विकास में केंद्र का काफी सहयोग मिल रहा है इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नमन करता हूं । बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट, खेलो इंडिया गेम हो रहा है यह गौरव की बात है । अब सात निश्चय थ्री के तहत जिले में औद्योगिक क्षेत्र का गठन, बंद चीनी मिल को चालू करने, डायरी - मछली पालन पर जोर, प्रत्येक प्रखंड में आदर्श विद्यालय एवं कॉलेज का निर्माण, निजी अस्पतालों की स्थापना पर अनुदान की सुविधा, सरकारी चिकित्सकों के प्रैक्टिस पर रोक लगाने एवं घरों के छत पर सोलर पैनल लगाने का कार्य किया जाना है । वही मुख्यमंत्री में अपने  संबोधन में त्रिवेणीगंज के विधायक सोनम रानी को रोनम कहने पर लोगों में एक बार फीर चर्चा तेज हो गई ।

उर्जा मंत्री  बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि विकास का पैमाना यह है कि आज 40 मिनट में निर्मली निवासी जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं आगे लगातार विकास का कार्य हम लोग करते रहेंगे । 
 मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हम सब के चहते हैं वरिष्ठ मंत्री विजेंद्र बाबू के नेतृत्व में सुपौल सहित निर्मली काफी विकसित हुआ है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने इच्छा से राज्यसभा जा रहे हैं ।  उन्होंने कहा कि उनके बिना बिहार में विकास करना संभव नहीं है । 
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज सुपौल के लोग 3 घंटा में पटना पहुंच रहे हैं माननीय मुख्यमंत्री एवं विजेंद्र बाबू के नेतृत्व में 22 घंटा बिजली दी जा रही है । उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे हैं उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा यह माननीय मंत्री विजेंद्र बाबू को मैं अस्वस्थ करना चाहता हूं  । 
साझा करें:

अगला पढ़ें

Read Next

सभी देखें →

टिप्पणियाँ

टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।