लखीसराय में शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 14 पियक्कड़ गिरफ्तार
R
Rajesh Kumar Singh
खगौर, बाजार समिति और बड़हिया जैसे इलाकों में सघन तलाशी ली गई
लखीसराय (एनएसबी)। जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से मद्यनिषेध थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। 19 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई के दौरान कुल 14 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार, खगौर, बाजार समिति और बड़हिया जैसे इलाकों में सघन तलाशी ली गई।
पहली कार्रवाई किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में हुई, जहाँ से सात लोगों को नशे की हालत में पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों में मो. साहेब (दूसरी बार), चन्दन कुमार, शंकर कुमार, अमरजीत कुमार, अमन कुमार, अजय कुमार और रवि पासवान शामिल हैं। इनमें रवि पासवान मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है।
इसके बाद कवैया थाना क्षेत्र के बाजार समिति इलाके में छापेमारी कर अजय साव, अजय कुमार मांझी और रोहन मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया। वहीं, बड़हिया थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से फशन चौधरी, अमित कुमार, जोगी महतो और संजय राम को शराब के नशे में पाए जाने पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अगला पढ़ें
Read Next
आयुष्मान भारत योजना की व्हाट्सएप पर मिलेगी जानकारी, घर बैठे बनाएं कार्ड
Rajesh Kumar Singh · 6 जुल॰
नीट का फर्जी प्रश्नपत्र बेचकर लाखों की ठगी करने वाले साइबर फ़्रॉड गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
Rajesh Kumar Singh · 14 जून
किसी भी ज्ञान को पाठ्यक्रम में शामिल करने से पूर्व उसकी वैज्ञानिक एवं अकादमिक समीक्षा आवश्यक : डॉ शांतनु राय
Rajesh Kumar Singh · 14 जून
सूर्यघर योजना से बिहार के हर घर में 20 वर्षों तक मुफ्त बिजली : सम्राट
Rajesh Kumar Singh · 14 जून